मोहला के टेकामटोला में मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों के पास से 7 नग मवेशी बरामद किया गया है। जानकारी मुताबिक आरोपी दुर्गेश साहू व लीलाराम साहू पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 08 एएम 8734 में शनिवार शाम 7 बजे 7 नग मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाना लेकर जा रहे थे, तभी उन्हें ग्रामीणों ने टेकामटोला के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
