गर्भवती और धात्री माताओं को भी वैक्सीन की डोज लगेगी। भारत सरकार की ओर से इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमले को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन घर-घर दस्तक देकर महिलाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी कर रहीं हैं।
गर्भवती हो या फिर प्रसव के बाद भी वैक्सीन लगा सकते हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे कोई साइड इफैक्ट नहीं है। भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी करने के साथ ही कोविन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑप्शन भी दे दिया है। यहां रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
केयर करने की ट्रेनिंग
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि गर्भवती और धात्री माताओं को वैक्सीन लगाने के लिए सोमवार को फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद अगर कोई प्रतिकूल असर होता है तो इसे कैसे मैनेज करना है यह भी बताएंगे।
