छुईखदान इलाके के पदमावतीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम तक की है। जिसकी जानकारी लोगों को दूसरे दिन सुबह मिली। पुलिस ने बताया कि गहिराटेला निवासी 32 वर्षीय धरम राम निषाद अपनी बाइक से ग्राम रगरा से गहिराटोला जा रहा था, तभी बाड़ा चौक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। धरम बाइक सहित खेत में जा घुसी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। इससे धरम की मौके पर ही मौत हो गई।
समारोह के संबंध में बैठक कल
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में 20 जुलाई को बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी।
