देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रविवार रात दो करोड़ पार पहुंच गया, जो देश में कुल संक्रमितों की संख्या के दो तिहाई से अधिक है।
