कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र आज थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। मानसून सत्र के दौरान कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामे की बारिश तय है। इसके अलावा दो अध्यादेशों पर सरकार और विपक्ष के बीच तलवारें खिंच सकती है। विभिन्न मुद्दों पर जहां विपक्ष ने सरकार पर एकजुट हमला बोलने की रणनीति बनाई है। वहीं सरकार ने विपक्ष के वार के जवाब में पलटवार की रणनीति भी तैयार की है।
