डोंगरगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने नवाज को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया है। नवाज के अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं चेहरे खिल उठे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नवाज खान की ग्रामीण क्षेत्रों के आलावा शहरी क्षेत्रों में भी अच्छी पकड़ है। प्रदेश मे सरकार बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अहम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने कि खबर जैसे ही उनके समर्थको को मिली वैसे ही उनके बीच में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नवाज को बधाई देने कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। नगर पलिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, प्रभा साहू, जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष आबिद खान, ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेष सिन्हा, कमलेश वर्मा, अनिल मेश्राम, इंद्रपाल राजा बधाई देने पहुंचे।
नवाज खान ने स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी है। क्योंकि जिला सहकारी बैंक किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बैंक है और वहां से कृषि संबंधित सभी गतिविधियां संचालित होती है। हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि हम लोग किस प्रकार से सहकारिता को मजबूत करें। सहकारिता में कहा-कहा क्या परेशानियां आ रही है उसे समझेंगे और किसानों की हित में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि खाद संकट छत्तीसगढ में नहीं, बल्कि पूरे देश मे चल रहा है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। केंद्र कि गलत नीतियों के चलते किसानों को परेशानी हो रही है। कई वर्षों बाद पहली बार किसानों को खाद संकट हो रही है। क्योंकि खाद की आपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा ही होती है। केंद्र से ही उसकी रेक आती है और केंद्र कि एजेंसिया ही खाद कि सप्लाई करती है। उन्होंने कहा कि खाद की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों की समस्याओं का निराकरण करने प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार बनने के बाद जिस तरह 2500 में धान कि खरीदी चालू हुई पुरे देश की पहली सरकार है, जो 2500 रुपये में धान खरीदती है।
