टिकरापारा एवं गोकुल नगर में वजन उत्सव मनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की वजन, उंचाई एवं हीमोग्लोबिन की मात्रा, समान्य रूप से जांच कर कुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान देने के लिए आठ से 16 जुलाई तक वजन त्योहार मनाया जा रहा है। जिसमें बच्चों की ऊंचाई एवं वजन लिया गया तथा सामान्य जांच भी किया गया।
इस अवसर पर टिकरापारा एवं गोकुल नगर में वजन उत्सव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी कमलेश्वर सिंह व्याख्याता (भूगोल) ने उपस्थित होकर वजन उत्सव में बच्चो के माताओं, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित माताओं और बहनों को बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने, पौष्टिक खानपान, स्वास्थ की नियमित जांच कराने, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को नियमित जांच और टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया।
टिकरापारा व गोकुल नगर में क्रमशः दर्ज 34 एवं 43, बच्चों का वजन लिया गया। इस अवसर पर केंद्र में आगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता वर्मा, अरुणा यादव, सहायिका, मितानिन आदि सहित बच्चे व माताएं उपस्थित रहीं।
