राजनांदगांव। समझाने और कार्रवाई के बाद भी बाजार में व्यापारी अपनी दुकान को बाहर तक सजाकर रखते हैं। इसके चलते बाजार में पार्किंग की समस्या गंभीर हो जाती है। जिसको लेकर सोमवार को नगर निगम आयुक्त डा. आशुतोष चतुर्वेदी ने चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने चैंबर के पदाधिकारियों को दुकान बाहर तक नहीं फैलाने की समझाइश दी। ताकि व्यापारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करनी पड़े। निगम की टीम फूटपाथ तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
आयुक्त डा. चतुर्वेदी ने बैठक के माध्यम से व्यापारियों से दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने और सामान दुकान के अंदर रखकर व्यवसाय करने की अपील की है, ताकि बाजार के भीतर यातायात प्रभावित ना हो। आयुक्त ने कहा कि शहर के व्यस्तम मार्ग जैसे गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, हलवाई लाइन, सदर लाइन, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक, गांधी चौक, आजाद चौक व भारत माता चौक सहित अन्य क्षेत्र के व्यवसायी अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म व सडक पर सामान रखकर व्यवसाय करते है। कपड़ा व अन्य सामान बाहर लटकाकर रखते हैं। जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रह
ठेला लगाकर व्यवसाय से भी परेशानी कुछ लोगों के द्वारा दुकान के सामने अतिक्रमण भी किया जाता है। शहर के व्यवस्तम मार्गो में पसरा व ठेला लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है। इससे भी यातायात प्रभावित होती है। ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा स्टेशन रोड किनारे के दुकानदार शासकीय भूमि पर टीन शेड व तिरपाल लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं। जिससे भी गाड़ियों के आवागमन में परेशानी होती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने बैठक में चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपना सामान दुकान की सीमा में रखे, जिससे उन्हें भी व्यवसाय करने में सुविधा हो। आयुक्त डा. चतुर्वेदी ने व्यापारियों से कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन करे, सामान पार्किंग स्थल पर न रखे और बाहर ना लटकाए, अपालन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में छग चैंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष हसमुख भाई रायचा, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, पूर्व मंत्री भीमन धनवानी व आशीष अग्रवाल, सदस्य अमर लालवानी सहित कार्यपालन अभियंता यूकेरामटेके व दीपक जोशी, प्रभारी सहायक अभियंता संदीप तिवारी उपस्थित थे।
