शहर के गांधी चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात 9 बजे की है। पुलिस ने बताया कि बांसपाई पारा निवासी आरोपी शंकर रजक (22) चौक में खुखरीनुमा चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था।
आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बसंतपुर थाने की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
