राजनांदगांव। वैश्विक महमारी से कई परिवार बर्बाद हो गए। बच्चों के सर से मां-बाप का साया छिन गया। कइयों की रोजी-रोटी छीन गई। इन सभी परिवारों की सुध लेते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं द्वारा पीड़ित परिवारों का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। ताकि ऐसे परिवारों के दुखों में कांग्रेस उनके साथ खड़ा होकर हरसंभव मदद दिला सकें। वहीं कांग्रेस परिवार द्वारा जिन लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पाया है उन्हें टीका लगाने प्रेरित किया जा रहा है। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि विगत दिनों शहर के तिलक वार्ड में कोरोना योद्धाओं द्वारा आउट रिच कार्यक्रम के तहत कोरोना से पीड़ित व दिवंगतों के परिवारों से मुलाकात कर राहत पहुंचाने के उद्देश्य से घर-घर पहुंच रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि पीसीसी से आए आवेदन में परिवार के मुखिया और सदस्यों की संख्या अंकित कर रहे हैं कि कोरोना काल में उनके परिवार से क्या कोई सदस्य संक्रमित हुआ क्या, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हुई है, क्या परिवार में किसी कमाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है क्या, कोरोना काल में किसी की नौकरी छूटी है। वहीं कोरोना से प्रभावित परिवार को राशन, नौकरी, शिक्षा या आर्थिक सहायता की जरूरत है के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। और आवेदन की एक पावती संबंधित परिवार को दे रहे है इस अभियान से कोरोना से प्रभावित होने वाले परिवारों का सत्यापित आंकडा प्रदेश सरकार तक पहुंचेगा जिससे पीड़ित परिवारों के लिए सरकार को योजना बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से वार्ड प्रभारी ज्योति शर्मा, मोहनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज गुप्ता, मोहसिन कुरैशी, अनिश जैन, राजेश चौहान, अंकुश राठौर व अन्य मौजूद रहे।
