अंबागढ़ चौकी। बूटाकसा में 75 लाख की लागत से बने नये हाई स्कूल भवन का लोकार्पण मोहला-मानपुर विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंडावी ने कहा कि भले ही एक वक्त का खाना न खाए पर अपने बच्च्चो को उच्च शिक्षा जरूर दिलाए। यदि कोई बच्चा शिक्षित होगा और उच्च शिक्षा ग्रहण करेगा तो वह अपना ही नहीं बल्कि परिवार, समाज एवं अपने गांव की तस्वीर बदल देगा। परिवार व समाज के पिछड़ापन को दूर करने के लिए आज हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवष्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्ष ग्राम प्रमुख झाडूराम पोरटी ने की।
विशेषअतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिपं सदस्य बिरेंद्र मसिया, जनपद अध्यक्ष कुमारी जुरेशिया, सरपंच किशोर जुरेशिया, कांग्रेस नेता रामेंद्र गोआर्य, राजकुमार ध्रुव व अन्य मौजूद रहे। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जनमानस को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा की समाज में बराबरी का दर्जा पाने के लिए आज के दौर में हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के विकास से ही समाज में बदलाव व खुशहाली आ सकती है। लोकार्पण समारोह के प्रारंभ में ग्राम पंचायत के सरपंच किषोर जुरेशिया, एवं ग्राम प्रमुख संतराम पोरेटी ने गाव की प्रमुख समस्याओं को सामने रखते हुए विधायक मंडावी से निराकरण की मांग की। ग्रामवासियों ने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। विधायक मंडावी ने ग्रामीणो को भरोसा दिलाया की जल्द ही गांव को उपस्वास्थ्य केंद्र का भी सौगात प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो की मांग पर मानश भवन निर्माण की घोषणा की।
पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प
नवीन हाईस्कूल भवन बूटाकसा के शाला परिसर में विधायक मंडावी ने फल, फूल व छायादार पौधे रोपित कर ग्रामीणों व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मंडावी ने शाला परिसर में शिक्षकों व शाला के विद्यार्थियों तथा ग्राम के प्रमुखजनों के साथ आम आंवला, काजू, बादाम, संतरा, बिही एवं फूल देने वाले पौधे लगाए। और लोगो को जागृत करते हुए कहा की पौधारोपण करने मात्र से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। आवश्यकता इस बात कि है कि हम पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा पर ध्यान दें और उसे वृक्ष बनने तक उसकी पुरी जवाबदेही लें। विधायक मंडावी ने कहा समय एवं कोविड महामारी ने हमें आक्सीजन के महत्व को समझाया है। इसलिए समय रहते हमे जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और काम करने की आवश्यकता है।
