क्षेत्र के ग्राम आमगांव के पास गुरुवार की देररात दो बजे के आसपास ट्रक और डीआई की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे डीआई वाहन में बैठी महिलाओं को चोंटे आई है, वहीं एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमगांव में ढाबा के पास डीआई क्रमांक सीजी 08 एएल 9182 एवं 14 चक्का ट्रक क्रमांक टीएन 52 एल 9723 में टक्कर हो गई।
जहां डीआई में उत्मा बाई, दिपेश्वरी पाटिल, मंगलीन बाई एवं ड्रायवर डोमनदास साहू बैठे थे। तीनों महिलाओं को काफी चोंटे आई है जिसमें से उत्मा बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि डीआई डोंगरगांव से चौकी की ओर जा रही थी और आगे से ट्रक अंबागढ़ चौकी से डोंगरगांव की ओर आ रही थी, उसी बीच ये हादसा हो गया। जहां ड्राइवर को भी चोंटे आई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
