ग्राम दीवानझिटिया और दीवानभेड़ी के मध्य स्थित पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सुबह गांव के कोटवार द्वारा सूचना मिलने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक का शव तीन से चार दिन पुराना है जिसके कारण शव को पहचानना काफी मुश्किल हो गया था, शव सड़ने लग गया था जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। युवक की मौत का कारण अज्ञात है।
युवक शादीशुदा, कपड़ों से हुई पहचान: युवक का शव सड़ने के कारण पहचान में नहीं आ रहा था। युवक के पिता व भाई ने उसे कपड़ों से पहचाना। शव की पहचान सुनील पिता एसराम साहू 34 वर्ष निवासी दीवान भेड़ी के रूप में हुई। युवक शादीशुदा है और उसकी दो लड़की भी है जिसमें पहली नौ साल व दूसरी चार साल की है। मृतक के पिता ने बताया कि चार दिन पूर्व ही युवक के नाम से गुमशुदगी की रिपोर्ट रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया था।
सूचना के घंटों देर बाद पहुंची पुलिस: शव का पता चलते ही गांव के लोगों ने व सरपंच पति ने पुलिस को तत्काल सूचित किया, इसके बाद भी घटना स्थल पर पहुंचते तक पुलिस को दो घंटे लग गए।
