अपहरण कर फिरौती मांगने और मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमनी पुलिस ने इस मामले में गुंडा बदमाश सोमेश वैष्णव सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है।
सोमेश ही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को धनोरा निवासी झुमुकलाल साहू ने पुलिस थाने में आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि 5 जुलाई को अंजोरा दुर्ग निवासी सोमेश वैष्णव ने पुरानी देनदारी की रकम को वापस करने के लिए शासकीय अस्पताल सोमनी के पास बुलाया। जहां वह सुबह करीब 10 बजे पहुंचा। मौके पर सोमेश अपने चार साथियों के साथ जो मास्क पहनकर चेहरे ढंके हुए थे।
सफेद रंग की कार सीजी-08एएच-2980 में शासकीय अस्पताल सोमनी के पास आए। उनके द्वारा जबरदस्ती कार में बैठा लिया गया। प्रार्थी के मोबाइल, पर्स में रखे 15 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी व चेन को जबरदस्ती छीनकर अपने पास रख लिए। तिरगा झोला की ओर ले जाकर वाहन में बैठे एक लड़के द्वारा ब्लैकमेल किया गया। 30 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं करोगे तो मारकर फेंक देंगे करके धमकी दी।
प्रार्थी द्वारा रुपए की व्यवस्था करने लग गया। रुपए की व्यवस्था नहीं होने पर सोमेश व उसके अन्य चार साथियों ने गाड़ी रोककर मारपीट की गई। शराब पिलाकर नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर अपहरण कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की गई। सोमनी थाने में धारा 394, 386, 365 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल के माध्यम से पतासाजी की गई। फरार आरोपी सोमेश वैष्णव पिता स्व.बल्लूदास साकिन अंजोरा को भिलाई स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। घटना में योगेश देवांगन निवासी बोरी, ओमप्रकाश यादव निवासी मोहारा, इंदल यादव निवासी रामनगर और शिवाकांत ताम्रकार निवासी बोरी की संलिप्तता पता चली। आरोपियों में ओमप्रकाश यादव व योगेश देवांगन को चौकी चिखली पुलिस ने पकड़ा। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
