रानीतालाब लालमाटी जलाशय में महुआ पेड़ के नीचे में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। इनके द्वारा एलईडी बल्ब लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो रेड कार्रवाई की गई। मौके से आठ आरोपियों के पास से कुल 35 हजार 300 रुपए जब्त किया गया। चौकी प्रभारी चिचोला आरएस सेंगर ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें लीलेश सहारे, वाणीविलास ठाकुर, सैफ सैय्यद, दीपक ठाकुर, विनोद सरोजकर, रुपेश सहारे, मोहन कोर्राम, ऋषु ठाकुर को गिरफ्तार किया।
लगातार कार्रवाई: मानपुर के पास बने पानी टंकी के नीचे हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी शेषराम कचलामे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 से 9 जुलाई की प्रातः 6 बजे बजे तक जिले में आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट एवं सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
4 (क) सट्टा एक्ट के तहत 24 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें 24 आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23520 रुपए नगदी बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत 22 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
