
राजनंदगांव ।हेल्थ वेलनेस सेंटर बेलटिकरी के आश्रित ग्राम कोटरा भांठा में वजन त्यौहार मनाया गया. इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन तथा ऊंचाई लिया गया एवं 11 से 18 वर्ष तक के सभी किशोरी बालिकाओं का ऊंचाई, वजन लेकर हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया. वजन त्यौहार के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न पौष्टिक एवं स्वास्थ्य वर्धक भाजी का प्रदर्शन किया गया। वही बच्चों के पालकों को स्थानीय उपलब्ध खाद्य सामग्री की जानकारी दी गई. गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान विशेष पोषक आहार लेने के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही कोटरा भांठा को कुपोषण मुक्त कराने की शपथ दिलाई गई. साथ में मौसमी बीमारी से बचाने के उपाय के बारे उमें जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम का संचालन आर एच ओ संजय कुमार सोनी ने की तथा सफल संचालन में विशेष सहयोग सी एच ओ लक्ष्मी देशमुख, सरिता निषाद ए एन एम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जामुन विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी सहायिका देवकी साहू, ग्राम पंचायत सचिव पितांबर साहू, ग्राम की मितानिन धनेश्वरी, राधाबाई, कौशल्या, चैती एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का अमूल्य सहयोग रहा।
