राजनांदगांव। पिनेकल इस्टीट्यूट के छात्रो ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से अबेकस वल्र्ड चैंपियन प्रतियोगिता मे उज्जवल सफलता प्राप्त करते हुए न केवल शहर प्रदेश बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। यह संस्कारधानी के लिए गौरव की बात है। शहर के नौनिहालो ने पहली बार इस खिताब को जीता है और शहर प्रदेश के साथ ही देश को भी गौरवान्वित किया है। इस्टीट्यूट के डायेक्टर अभिषेक शर्मा एवं तनु शर्मा ने एक जानकारी मे बताया कि इस प्रतियोगिता मे भारत के अलावा अमेरिका, जापान, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, साऊथ अफ्र ीका, कैनेडा, स्काटलैड, यू.ए.ई. और श्रीलंका के लगभग 1000 प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया था। जिसमें पिनेकल इस्टीट्यूट के 11 छात्रों ने प्रतियोगिता के विभिन्न कैटेगरी मे हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता मे बच्चो को 3 मिनट मे 80 प्रश्र करने थे। जिसमे इस्टीट्यूट के अर्शान अजीज ने कै टेगरी ए में 1 मिनट 56 सेकेण्ड मे और हितेश चितलांगिया ने कैटेगरी सी 3 में 2 मिनट मे 80 प्रश्न बना कर अपने ग्रुप मे चैंपियन रहे और इन दोनो बच्चो को चैंपियन आफ वल्र्ड टाइटल के खिताब से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे पूरे विश्व में अपने ग्रप हितेश चितलांगिया, अर्शान अजीज, निष्ठा जैन, इसके अतिरिक्त इस्टीट्यूट के इलाहीनूर कौर प्रथम रनर अप, नैतिक लोहिया द्वितीय स्थान एवं कायरा अजीज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। और साथ ही साथ इस्टीट्यूट के दर्शवीर सिंग भाटिया, अनाया अजीज, काोविद पोद्दार और दर्श अग्रवाल ने भी अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन से शहर और इस्टीट्यूट को गौरवांवित किया। संस्था के डायेक्टर्स ने प्रतिभागियो को शुभकामनाए दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
