छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई अफसर भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। ACB मामले का खुलासा संभवत शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।

ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहली बार है जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।

ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था।
पोर्च में खड़ी विभागीय कार की भी तलाशी, डिक्की तक खंगाली गई
अफसरों की नजर घर के सामने पोर्च में खड़ी कारों पर पड़ी तो रेड करने वाली टीम ने कारों की चाबी जीपी सिंह के स्टाफ से ली और उसकी तलाशी भी शुरू कर दी। पोर्च में दो कारें खड़ी थी। इसमें आईजी की विभागीय कार भी थी। अफसरों ने कार की डिक्की खोल कर, डैश बोर्ड , सीट के नीचे और तमाम जगहों को बारीकी से चेक किया। ऐसा बताया जा रहा है कि कार से कुछ फाइलें और बड़ी तादाद में पेपर्स मिले हैं। टीम ने इन्हें जप्त कर लिया है और इनकी जांच की जा रही है। सिंह की निजी कार की भी तलाशी ली गई है।

अफसरों ने कार की डिक्की खोल कर, डैश बोर्ड , सीट के नीचे और तमाम जगहों को बारीकी से चेक किया। ऐसा बताया जा रहा है कि कार से कुछ फाइलें और बड़ी तादाद में पेपर्स मिले हैं।
करीबी IPS अफसर पर कसा शिकंजा
इस कार्रवाई के साथ ही ADGP सिंह के करीबियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। इसमें कई आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ACB टीम ने कई अफसरों और करीबियों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। हालांकि अभी तक इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। रायपुर के साथ ही जनादगांव और भिलाई में छापे की सूचना है। उनसे जुड़े सिविलियन के यहां भी छापे मारे गए हैं। अपने ही पूर्व अफसर पर ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

इस कार्रवाई के साथ ही ADGP सिंह के करीबियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। इसमें कई आईपीएस अफसर भी शामिल हैं।
EOW के अफसर ने इशारों में कहा- कुछ नहीं बता सकता
आईपीएस जीपी सिंह के घर पर चल रही कार्रवाई के दौरान दोपहर के वक्त EOW के एक अफसर बाहर निकले मीडिया ने उन्हें सवालों के साथ घेर लिया। हालांकि अफसर ने हाथों से इशारा करते हुए कह दिया कि वह फिलहाल कुछ नहीं बता सकते। जीपी सिंह के घर इस वक्त 20 से अधिक कर्मचारी मौजूद है सभी अलग-अलग हिस्सों की जांच कर रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद देर शाम या शुक्रवार को EOW के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी जारी की जा सकती है।

एक कर्मचारी के हाथ में सूटकेस भी था। सूत्रों के मुताबिक जीपी सिंह के घर से मिले दस्तावेज और अहम सबूत इसी सूटकेस में रखे जा रहे हैं।
खाना-पीना लेकर IPS जमे, दूधवाले को एंट्री नहीं
एसीबी के कुछ कर्मचारी बाहर आए और खाने के पैकेट लेकर अंदर गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबी चलने वाली है। एक कर्मचारी के हाथ में सूटकेस भी था। सूत्रों के मुताबिक जीपी सिंह के घर से मिले दस्तावेज और अहम सबूत इसी सूटकेस में रखे जा रहे हैं। इस बीच दूध वाला पहुंच गया, पर उसे भी एंट्री नहीं मिली। एक कर्मचारी बाहर आया और दूध लेकर अंदर चला गया। घर का गेट बंद है और अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

EOW के एक अफसर बाहर निकले मीडिया ने उन्हें सवालों के साथ घेर लिया। हालांकि अफसर ने हाथों से इशारा करते हुए कह दिया कि वह फिलहाल कुछ नहीं बता सकते।
कंप्यूटर ऑपरेटर और CA के घर भी पहुंची टीम
ACB की एक टीम ने जीपी सिंह के कंप्यूटर ऑपरेटर मनी भूषण के एसबीआई के पास स्थित मकान में छापा मारा है। वहां से कंप्यूटर ऑपरेटर का पूरा सिस्टम जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सिस्टम से फोन सुनने के शक के चलते ऐसा किया गया है। वहीं राजनांदगांव में भी सिंह के CA के घर पर कार्रवाई चल रही है। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस और प्रीतपाल सिंह के घर पार भी रेड की गई है।
