भूपेश सरकार पाटेकोहरा में बैरियर चालू कर आम लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। बैरियर से सरकार को फायदा तो है लेकिन आम नागरिकों की मुसीबत बढ़ गई है। जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गिरवर साहू कहा कि पाटेकोहरा बैरियर को भाजपा के शासन में बंद किया तो उसे भूपेश सरकार ने पुनः चालू कर दिया गया। यहां वाहनों की इतनी लंबी कतार लगती है कि दोनों ओर घंटों जाम लगा रहता है। आम लोगों को इस जाम में फंसना पड़ता है।
इमरजेंसी हो या मोटर साइकिल वाला, साइकिल वाला हो सड़क पार होना मतलब दुर्घटना को आमंत्रण देने वाली बात हो गई है। इस व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं है। वहां रहने वाले कर्मचारी से व्यवस्था सुधारने के लिए बोला जाता है जिस पर कर्मचारी नहीं होने की बात कही जाती है। यह बैरियर डोंगरगांव और खुज्जी विधायक दोनों ही विधानसभा में आता है। लेकिन इतनी बड़ी समस्या से अवगत नहीं हुए हैं। आने वाले समय में अगर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो आमजनता के हित में पाटेकोहरा बैरियर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
