मोहला के आदिवासी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में बने कोविड केयर सेंटर में अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली है। मामले की शिकायत मोहला बीएमओ डॉ. एसआर कोवाची ने पुलिस से की है। बीएमओ डॉ. कोवाची ने पुलिस को बताया कि नए मरीज नहीं आने के चलते 16 जून से कोविड केयर सेंटर को बंद कर दिया गया है। जहां मरीजों की सुविधा के लिए सारे सामान यथावत रखे हुए थे। सोमवार को पता चला कि अज्ञात आरोपी ने सेंटर का गेट तोड़ दिया है। सेंटर में मरीजों के लिए रखे गद्दे, तकिए, पंखे, गैस चूल्हे चोर ले गए।
