नगर निगम भिलाई में डेंगू की रोकथाम के लिए घरो और वहां लगे कूलरों की जांच की जा रही है। इस कड़ी में अभी तक 2677 घरों और 1616 कूलरों की जांच की जा चुकी है। यहां के पानी का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। निगम डेंगू की रोकथाम के लिए जुटा हुआ है। घर-घर जाकर कूलर, पानी टंकी और घरों में अन्य पात्रों में रखे पानी की जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार उसे खाली कराई जा रही है। साथ ही माउंटेन व्हीकल एवं हैंड स्प्रे से फॉगिंग कर रहे हैं।
आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इसके लिए कर्मचारियों की टीम बनाई है। अफसरों को इसकी सतत मॉनिटरिंग करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घरों में जाकर सर्दी, खासी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं। लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है। घर-घर पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। पानी भरने वाले स्थानों और नाली में आयल का छिड़काव किया जा रहा है। घरों और दुकानों में टैमीफॉस का भी छिड़काव किया गया है। कमिश्नर ने पानी भरे स्थानों से कच्चा रास्ता बनाकर पानी निकालने को कहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए टैमीफॉस वितरण एवं रिफिलिंग, फाॅगिंग, भरे पानी की जांच के लिए टीम बनाई जा रही है।
