ट्रेनों के परिचालन की कड़ी में 27 जून से बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की शुरुआत 27 जून से की जा रही है। यह ट्रेन आगामी आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन गोंदिया से जाते समय रात 11.30 को और बरौनी से लौटते समय दोपहर 3.25 को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जारी आदेश के अनुसार 27 जून को यह ट्रेन सुबह 10.05 बजे बरौनी से रवाना होगी। रात 12.25 को उसलापुर पहुंचेगी। दोपहर 2.20 को रायपुर और 3.25 को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन शाम 5.40 को गोंदिया पहुंचेगी।
इसी तरह 28 जून को गोंदिया से बरौनी के लिए चलेगी। राज 9.15 को गोंदिया से रवाना होगी। 10.44 को राजनांदगांव और रात 11.30 को दुर्ग पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8.30 को बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बरौनी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, जौनपुर, वाराणसी मिर्जापुर, विंध्याचल प्रयागराज चौकी जंक्शन, शंकरगढ़ मानिकपुर जंक्शन, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, डोंगरगढ़, आमगांव और गोंदिया दिया गया है। इसमें दो एसएलआर, पांच सामान्य श्रेणी के कोच, आठ स्लीपर कोच और एक एसी थ्री सहित कुल 16 कोच रहेंगे।
लखनऊ जाने के लिए 1 जुलाई से चलेगी ट्रेन
लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए 1 जुलाई से ट्रेन पटरी पर लौट रही है। लखनऊ-रायपुर-लखनऊ एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को लखनऊ से और मंगलवार और शुक्रवार को रायपुर से चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ स्टेशन दिया गया है। इसमें दो पावरकार, 10 एसी-थर्ड सहित कुल 12 कोच होंगे। कुछ अन्य ट्रेनों का भी परिचालन होगा।
