लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईश देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। समझाईश के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इन्हें रोज अर्थदण्ड की कार्रवाई भी की जा रही है। गुडाखू लाईन के हरिओम अनाज एवं मानव मंदिर चौक श्रीराम मार्केटिंग के संचालक द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रुपए अर्थदण्ड लगाया गया।
