प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का आगमन होगा
राजनंदगांव, 23 जून भारती जनता पार्टी के आधारस्तंभ, शिक्षाविद, महान चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती है । जिसके तहत 23 जून स्मृति दिवस से लेकर 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन तक भाजपा सेवा का संकल्प लेते हुए विभिन्न आयोजन करती है जिसके तहत विचार गोष्ठी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की त्याग तपस्या पर व्याख्यान स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजन होना है ।
इसी क्रम में आज जिला भाजपा सुबह 11:00 बजे वर्धमान नगर स्थित विशाल गार्डन में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम करने जा रही है, एवं दोपहर 12:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मनाया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री द्वय सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों तथा सभी बूथ सदस्यो से आव्हान किया है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता अवश्य दें ।
