शिकायत पर चुप बैठी है पुलिस
0 लाल कार से आये थे आरोपी
राजनांदगांव। दो महिला सहित आधा दर्जन लोगों ने घर का ताला तोड़ बलात प्रवेश करने के साथ ही सामान भी चुरा लिए और मारपीट के इरादे के साथ ही गाली गलौच भी करते रहे। शिकायत पर पुलिस भी चुप बैठी है। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रही है।
मिली जानकारी व शिकायत के अनुसार अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गृहग्राम जादूटोला में रामनरेंद्र पिता स्व. चतुरसिंग का मकान है। 10 जून को ग्राम हांडीटोला निवासी रामखिलावन व उनकी पत्नी के साथ ही इंद्राबाई व अन्य ने मालिक माकन की अनुपस्थिति में वहां काम कर रहे लोगों से गाली-गलौच करते हुए धमकी दी व मारपीट का प्रयास किया। 11 जून को पुनः पहुंचकर घर का ताला तोड़ दिए, समान चुरा लिए और बलातरूप से घर मे जमे रहे।
शिकायत के मुताबिक ग्राम दैहान निवासी महेंद्र सिन्हा ने इस घटना की जानकारी मालिक मकान रामनरेंद्र को दी। आरोप है कि इसकी लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से उक्त आपराधिक क्रियाकलाप के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है।
