राजनांदगांव,23जून भारतीय जनता पार्टी अपने आधार स्तंभ जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई को उनके जन्मदिन तक के समय को सेवा संकल्प स्मृति दिवस के रूप में मनाने जा रही है ।
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत सभी मंडलों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के संदेश को प्रचारित करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं सेवा के कार्य भी किए जाएंगे इस हेतु जिला स्तर पर कार्य करने के लिए दिनेश गांधी को संयोजक एवं सहसंयोजक प्रवक्ता रविंद्र सिंह एवं किशुन यदु को बनाया गया है। इसी तरह सभी 20 मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने की है जो निम्नानुसार है–
