राजनांदगांव । छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन तिहार के अवसर पर बच्चों के लिए माँ अम्बे स्वसहायता समूह द्वारा तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन में चावल, दाल, आलू-मटर की सब्जी, सेवई, पूड़ी, सलाद की व्यवस्था की गई। माँ अम्बे स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सलेन्द्री महानदिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए आयोजित तिथि भोजन समुदाय की सक्रिय सहभागिता, बच्चों के प्रति समुदाय की जिम्मेदारी, सहयोग एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल है।







