Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण

1
राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण
राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण

– डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधि संचालित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम नवागांव में डोम का निरीक्षण किया। उन्होंने डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्थान का समुचित उपयोग करते हुए यहां रोजगार संबंधी अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने डोम के समीप आयुर्वेदिक पौधे लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन के समीप स्थित व्यवसायिक परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने वहां फूड लैब का निर्माण करने तथा राज बिहान के प्रोडक्ट की पैकेजिंग के लिए इस परिसर का उपयोग करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद सीईओ श्री मनीष साहू, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री पिनाकी उपस्थित रहे।

Previous articleराजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन से मिला त्वरित समाधान, किसानों को मिली ऋण पुस्तिका
Next article210 बल्कर ट्रक से 7793 मीट्रिक टन ड्राई ऐश का हुआ सफल निष्पादन