राजनांदगांव , जिले में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण का आयोजन ग्राम किरगी ब शाला परिसर में किया गया। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र मे प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करना और उनके माता-पिता, विशेषकर माताओं और समुदाय को शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनाना है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह, डीईओ प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया गया।
आयोजन के माध्यम से बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना साथ ही माताओं और समुदाय को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर विभिन्न रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें बच्चों का पारंपरिक स्वागत, माताओं के साथ संवाद एवं प्रेरणा सत्र, बाल-कला, गीत, खेल, और कहानी जैसी शैक्षिक गतिविधियां हुई। स्मार्ट माताओं शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
बच्चों का शाला में प्रवेश के विषय में दी जानकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से प्राथमिक शालाओं की महिला शिक्षिकाओं स्मार्ट माताओं की भागीदारी रही। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को अपेक्षित दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। माताओं के सहयोग से बच्चों को घर पर सीखने-सिखाने का वातावरण प्रदान करेगी। जिससे उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। 25 अप्रैल को पढ़ई तिहार मनाने 9 काउंटर लगाकर सत्र 2026-2027 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का शाला में प्रवेश और स्वागत कैसे करें जानकारी दी।
बच्चों के साथ विभिन्न खेल स्पर्धा में लिया हिस्सा समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिलेभर में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न अधिकारियों और नोडल की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग के लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से डीएमसी, सतीश ब्यौहरे, एपीसी एमआर अंसारी, एपीसी पीआर झाड़े, पीएमयू पूनम पटेल, सुष्मिता ठाकुर, शशिकांत सोनी, एसआरजी कमला सिन्हा, डीआरजी नमिता देवांगन, कोनिका सोनी आदि ने भागीदारी दी।





