Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : बूढ़ासागर के किनारे वाली रोड की मरम्मत नहीं, लोगों की...

राजनांदगांव : बूढ़ासागर के किनारे वाली रोड की मरम्मत नहीं, लोगों की मुसीबत बढ़ी…

2

राजनांदगांव | गुरुनानक चौक से शीतला मंदिर होते हुए दिग्विजय कॉलेज रोड तक जाने वाली सीसी रोड खराब हो गई है। इसमें कुछ स्थानों पर गड्ढे है, तो कहीं गट्टियां झांक रही है। शीतला मंदिर के सामने भी सड़क की हालत खराब है।

लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसे मटेरियल डाल कर समतल करने की जरूरत है। बड़ी संख्या में वाहन चालक, विद्यार्थी इसी रास्ते का उपयोग करते है। यहां मरम्मत की जरूरत है।

Previous articleमध्य प्रदेश: 10 जिलों में आज से पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन
Next articleराजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे डंप हो रहा कचरा, उठा नहीं रहे हैं…