Home छत्तीसगढ़ CG : कोयला लोड ट्रेलर में लगी आग, स्टेडियम रोड की घटना...

CG : कोयला लोड ट्रेलर में लगी आग, स्टेडियम रोड की घटना …

1

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को घेर लिया। धुएं का गुबार दूर तक फैल गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर स्टेडियम रोड से गुजर रहा था तभी केबिन के पास से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई।

चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। ट्रेलर का नंबर CG12BJ0643 है। आग लगने के बाद काफी देर तक ट्रेलर धू-धू कर जलता रहा। दमकल वाहन देरी से मौके पर पहुंचा। आग बुझाने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान हैं।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Previous articleराजनांदगांव : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी एक महिला की मौत, 4 गंभीर, रेफर…
Next articleराजनांदगांव : बाजार क्षेत्र में सुबह से सड़क पर ही जलाया जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ा…