राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 जिला मुख्यालय में बने 12 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की, जैमर लगाया गया और मेटल डिटेक्टर से जांच कर परीक्षार्थियों को केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। डिजाइनर जूते, ज्यादा पॉकेट के पैंट वाले, डार्क कपड़े पहले वालों को उसे बदल कर समय में आने का अवसर दिया गया। वहीं आभूषण, गले और हाथों में माला उतारी गई इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया।
सीजी पीएससी की इस परीक्षा शामिल होने कुल 4186 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे थे। इसमें प्रथम पाली में 3449 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3387 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 799 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।







