Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : जुआ खेल रहे 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 9100 रुपए...

Rajnandgaon : जुआ खेल रहे 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त…

5

छुईखदान पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त की गई है। छुईखदान पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर शहर से लगे खेत में जुए के फड़ जमे होने की सूचना मिली।

इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से भारत कुंभकार, लोकेश दास, मुकेश वैष्णव, अशोक सार्वा, रमेश देवांगन, चेतन देवांगन और दिनेश कुंभकार को हिरासत में लिया गया। जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है।

Previous articleदही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता…
Next articleRajnandgaon : ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को यथावत रखने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे…