राजनांदगांव, ग्राम बेलरगोंदी ब्लॉक छुरिया के प्रभारी प्राचार्य को यथावत रखने की मांग की गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
ग्रामीणों ने मांग पर डीईओ कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया प्रभारी प्राचार्य सुंदरलाल चतुर्वेदी व्याख्याता 2019 से प्रभारी प्राचार्य हैं। उनके नेतृत्व में स्कूल प्रबंधन, शिक्षा व्यवस्था और गुणवत्ता सभी सही संचालित है। बच्चों और पालकों ने उनका व्यवहार अच्छा रहता है। कभी पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही या अनियमित नहीं गई। वे अपने विषय का नियमित अध्ययन कराते है। किसी प्रकार की विभागीय शिकायत नहीं है। ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को यथावत रखने की मांग की है।






