Home छत्तीसगढ़ CG :छत्तीसगढ़ के मौसम में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं …

CG :छत्तीसगढ़ के मौसम में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं …

3

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में इजाफा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज किया गया और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज किया गया. राजधानी रायपुर में 5 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है.

Previous articleCG : कुरूद में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय नवीन भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई दिशा…
Next articleCG : छ्त्तीसगढ़ रजत महोत्सव में विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया …