Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने व...

Rajnandgaon : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने व समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित…

5

अंबागढ़ चौकी/ कौड़ीकसा, कौड़ीकसा विद्युत वितरण केंद्र में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत 2 फरवरी को समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने व समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऐसे 25 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विगत दो वर्षों से निरंतर प्रत्येक माह विद्युत बिल का समय पर भुगतान किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कौड़ीकसा संदीप साहू, महामंत्री कौड़ीकसा जनक सोनवानी, सरपंच कौड़ीकसा लक्ष्मी कुलहरा, जनपद सदस्य सुरेखा मंडावी, उपसरपंच विजय फराडिया, सरपंच मुरेटीटोला लक्ष्मण ढलानिया, सरपंच देवरसुर सीमा कोर्राम, योगेंद्र कोडापे उपस्थित थे। कार्यक्रम में बिजली कंपनी की ओर से उपसंभाग अंबागढ़ चौकी के सहायक अभियंता बी कुर्रे, कनिष्ठ अभियंता विक्रांत मधारिया, मेहुल कोषे, ओमप्रकाश तारम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कौड़ीकसा वितरण केंद्र अंतर्गत किए गए विकास कार्यों, बिजली सुधार योजनाओं व उपभोक्ता हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यह संपूर्ण कार्यक्रम कार्यपालन अभियंता के मार्गदर्शन में हुआ।

Previous articleRajnandgaon : संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया…
Next articleRajnandgaon : किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया…