राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम और शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 11 जून 2021 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगातार बढ़ती हुई पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के विरोध में केन्द्र की मोदी सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के खि़लाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी के नेतृत्व में मोहारा स्थित खण्डेलवाल पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अधिवक्तागण नरेश शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश बागडेृ, महेन्द्र शर्मा, के के सिंग एवं एल्डरमैन मामलराज अग्रवाल, किसान नेता मदन साहू, स्वतंत्रदास साहू, भोलाशंकर देवांगन, दिना सोनकर, रमेश मंडावी, ओमप्रकाश साहू, मोहसिन भाई, गणेश हिरवानी, हिमनदास साहू, लख्खू रूचंदानी, जयपाल देवांगन, खिलेश्वर बंजारे, कुशल रजक, नीरंजन शर्मा, अनिल सिन्हा, आशीस सोनकर ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
