राजनांदगांव । सर्विस लाइन में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। यातायात को नियंत्रित करने जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भगत सिंह चौक के पास हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इसकी मुख्य वजह सर्विस लाइन की दुकानों के सामने पार्किंग के लिए जगह नहीं होना है। कई बार देखा गया है कि शहर के अंदर बड़ी गाड़ियों के आने से जाम लग जाता है। आसपास वालों का कहना है भारी वाहन और बड़ी-बड़ी बसों के आने-जाने के कारण अधिकतर जाम लगता है। इसके कारण आम लोग परेशान होते हैं। फ्लाई ओवर बनने के बाद भी शहर के अंदर से बड़े वाहन आसानी से आना जाना करते हैं, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता। अगर बड़े वाहनों पर यातायात विभाग कार्रवाई करे तो जाम को रोका जा सकता है।
शहर में देखा बड़े वाहन प्रवेश करने से ही जाम लग जाता है। इस स्थिति से उबरने के लिए यातायात को सुगम बनाने की आवश्यकता है । यह तभी संभव है जब सभी लोगों का साथ मिले। भारी वाहनों को प्रवेश शहर में प्रतिबंधित करना होगा। अगर बहुत जरूरी है तो ही अंदर आने दिया जाए नहीं तो रास्ते को बंद कर दिया जाएं। भारी वाहनों को शहर के अंदर रात में ही आने की अनुमित दी जाए। शहर के अंदर भारी वाहनों को आने का समय सीमा तय हो ताकि इससे लोगों को परेशानी न हो। भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की आशंका रहती है। शहर के अंदर रोड चौडी नहीं होने के कारण हादसा होने की डर लगा रहता है।
पार्किंग की आवश्यकता जी रोड पर जो दुकानें हैं वहां पार्किंग नहीं होने के कारण लोग रोड पर ही अपने वाहनों को खडे करते हैं। इससे वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
