राजनांदगांव, जिले में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान चलेगा। जिले के सभी ब्लॉकों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। 28 जनवरी को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिह्नांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। 27 को जिला अस्पताल में विशेष नेत्र परीक्षण शिविर होगा।
