राजनांदगांव, जिला अस्पताल में नया ऑपरेशन थिएटर बन कर तैयार है। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की लंबी वेटिंग नहीं रहेगी और राहत मिलेगी। जिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर की ऊंचाई बढ़ाने के बाद सामने वाले हॉल में चल रहे अस्पताल को पुराने भवन में शिफ्ट किया गया। नए ओपीडी पंजीयन काउंटर में पर्ची बन रही।
विशाल हॉल के पास डॉक्टरों के ओपीडी रुम का रिनोवेशन किया गया। अस्पताल के हाल, बरामदे, सोनोग्राफी कक्ष, आईसीसीयू, स्टाफ रूम महिला-पुरुष मेडिकल और सर्जिकल वार्ड, पेइंग वार्ड की उंचाई बढ़ी है। जिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर की ऊंचाई बढ़ने से अब बारिश में जल जमाव हीं समस्या नहीं रहेगी। मरीजों की बेहतर जांच एवं इलाज हो सकेगा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी ने बताया कि 2 नई ओटी बनने से मरीजों को राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल का रिनोवेशन और ग्राउंड फ्लोर की उंचाई बढ़ाने का काम विगत तीन सालों के भीतर दो चरणों में हुआ। इसमें 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। यहां 2 नए मिला कर अब ऑपरेशन थिएटर की संख्या 3 हो गई।
