राजनांदगांव, राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ आईजी बालाजी राव सोमवार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा, केसीजी एसपी लक्ष्य शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, एएसपी पुष्पेंद्र नायक सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद थे। पदभार ग्रहण के दौरान आईजी बालाजी राव ने बेसिक और विजिबल पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं रात्रि गश्त, वीआईपी व्यवस्था, कानून व्यवस्था, निगरानी व गुंडा बदमाशों की सतत निगरानी एवं चेकिंग के निर्देश जारी किए।
