पैलीमेटा निवासी 35 वर्षीय रूखसार पति रहीम खान ने बुधवार सुबह एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। पहली बेटी 4.40 बजे हुई। दूसरी बेटी का जन्म 4.45 में हुआ। वहीं 4.50 बजे महिला ने बेटे को जन्म दिया। ये तीनों नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म होने की खबर सुनकर लोग देखने के लिए अस्पताल भी आने लगे थे। डॉ शबाना खान ने बताया कि अब तक के 12 साल के सर्विस में ऐसा केस कभी नहीं देखा था। वह भी एक साथ तीन बच्चे और नॉर्मल डिलीवरी।
रात में ही पहुंचे अस्पताल
यहां के डॉक्टर ने बताया कि रात को लगभग 3 बजे परिजनों ने सूचना दी कि रूखसार को प्रसव पीड़ा होने लगी है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन को तत्काल अस्पताल लाने कहा गया। परिजन प्राइवेट वाहन से चार बजे महिला को लेकर अस्पताल पहंुचे। लेबर रूम में ले जाने के बाद महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ी हुई थी। महिला ने पांच-पांच मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया तो पूरा स्टाफ हैरान रह गया।
जच्चा-बच्चा चारों स्वस्थ
डॉ शबाना ने बताया कि महिला की पहले से ही दो बेटियां थीं। एक बेटी का निधन हो गया है। यह तीसरे नंबर की डिलीवरी थी पर दो और बेटियोें ने जन्म दिया। इस तरह रूखसार की अब तीन बेटियां और एक बेटा हो गए। परिजन खुश हैं कि एक साथ स्वस्थ्य बेटियों ने जन्म दिया। पहली बेटी का वजन पौने तीन किलो, दूसरी का सवा दो किलो और बेटे का वजह 2 किलो है। तीनों स्वस्थ्य हैं और मां सुरक्षित फीडिंग भी करा रही है।
अंदाजा नहीं हुआ: डॉ शबाना ने बताया कि महिला पैलीमेटा में किराए पर रहती है। मूलत: गंडई की रहने वाली है। मंथली चेकअप के लिए वह आया करती थी पर अंदाजा नहीं हुआ कि गर्भ में एक साथ तीन बच्चे हैं।
