लॉकडाउन में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों की सेवा बंद कर दी गई है। इसके चलते अब दैनिक यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बीते साल के लॉकडाउन के बाद बमुश्किल कुछ महीने पहले ही इन ट्रेनों की शुरुआत की गई थी, लेकिन इस साल भी बनी ऐसी ही स्थिति और यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए सेवा दोबारा बंद कर दी गई है। लोकल ट्रेनों के माध्यम से रोजाना जिले से बड़ी संख्या में यात्री रायपुर, भिलाई, बिलासपुर तक सफर करते हैं। इन्हें रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
