साहू समाज ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने अभियान शुरू किया है। यह अभियान पूरे प्रदेश के गांवों में चल रहा है, जो 31 मई तक जारी रहेगा। वैक्सीनेशन के लिए दीप-कलश के साथ तख्तियों के माध्यम से समाज की बहनें जागरूकता का संदेश दे रही है। न डरना है, न डराना है सभी को टीका लगवाना है।
साहू समाज ने ठाना है, कोरोना को भगाना है, वैक्सीन लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों के साथ गांवों में जनजागृति अभियान शुरुआत की गई है। गुरुवार को महापौर हेमा देशमुख ने सामाजिक झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। जिला साहू संघ के अध्यक्ष कमल किशोर साहू व महामंत्री अमरनाथ साहू ने बताया कि अभियान में सभी सामाजिक बंधु गांव व मोहल्ला का भ्रमण कर अभियान चला रहे हैं जो जिले व नगर के साथ छुईखदान से मानपुर तहसील तक जारी रहेगा। मौके पर पार्षद ऋषि शास्त्री, महामंत्री अमरनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष नीरा साहू, अंजू पूरन साहू, भागवत साहू, मदन साहू, मदन साहू, ईरा तुलदास साहू, हर्ष मधु साहू, भीष्मदेव साहू, जगेशर साहू आदि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ी गीत भी बनाया
जिला साहू संघ राजनांदगांव के राजनीतिक प्रकोष्ठ ने सभी तहसील के सहयोग से प्रचार रथ बनाकर गुरुवार को रवाना किया। महापौर हेमा देशमुख ने जिला साहू सदन पहुंचकर भक्त माता कर्मा की मंदिर पूजा-अर्चना की बाद प्रचार रथ को सामाजिक ध्वज दिखा कर रवाना किया। महापौर ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए साहू समाज की यह पहल सराहनीय व प्रशंसनीय है। एक सप्ताह तक यह प्रचार रथ सभी तहसील के गांव में जाकर टीकाकरण को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से प्रेरित करेगा।
