रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 824 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 6 हजार 715 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 69 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12848 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 2 हजार 824 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 62 हजार 368 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 49,420 हो गई है।
