राजनांदगांव। कोरोना काल में लाकडाउन के कारण दो माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं ले पा रहे वृद्धों को नगर निगम एकसाथ दो माह की पेंशन दे रहा है। इसके लिए वा्डवार शिविर के लिए शेड्यूल बनाया गया है। शुक्रवार को तीन वार्र्डों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाकर पेंशन का वितरण किया जाएगा।
नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्र्डों में शिविर लगाकर किया जा रहा है। लाकडाउन के कारण माह मार्च व अप्रैल की पेंशन का भुगतान हितग्राहियों को नहीं हो पाया था। उक्त दोनों माह के पेंशन का भुगतान के लिए वार्र्डों में 19 मई से 08 जून तक शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा रहा है। इसके तहत 28 मई को डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड 12 के लिए महिला जीम शिक्षक नगर, गौरी नगर वार्ड 13 के लिए सार्वजनिक मंच गौरीनगर में व बलरामदास वार्ड 14 के लिए वेसलियन स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।
निगम ने हर कार्यालयीन दिवस पर तीन-तीन वार्र्डों में शिविर की योजना तैयार की है। शनिवार को भी तीन वार्र्डों में पेंशन राशि बांटी जाएगी। उस दिन डा. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड 15 के लिए राममंदिर बी.एनसीमिल में, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड 16 व तुलसीपुर वार्ड 17 के लिए ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में शिविर रहेगा। 31 मई को गुरूघासीदास वार्ड 40 व नंदई वार्ड 48 के लिए सामुदायिक भवन नंदई नाका में, झुलेलाल वार्ड 41 के लिए सामुदायिक भवन झुलेलाल में एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 18 व वर्धमान वार्ड 19 के लिए आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में, स्टेडियम वार्ड 23 के लिए पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में, कौरिनभाठा वार्ड 44 व रामकृष्ण वार्ड 45 के लिए कौरिनभाठा आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा वार्र्डों में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आईसीआईसीआई बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिए आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्र्डों के लिए शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्र्डों में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाकर, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
