0
राजनांदगांव. जूनी हटरी में मस्जिद के पास बैठे बुजुर्ग को दान में मिले 33 हजार रूपये चोरी हो गए थे. शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए तपतासाजी शुरू की और पूरे 33 हजार रूपये बरामद कर पीड़ित को लौटा दिये गये. कोतवाली थाना प्रभारी विरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जूनी हटरी मस्जिद के पास अब्दुल हलीम नामक बुर्जुग बैठता है. जो दान में मिले जमा करता था. उसके पास 33 हजार से 40 रूपये जमा हो गये. पुलिस के अनुसार किसी ने उसके पैसे चोरी कर लिये. जानकारी मिलने पर पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ की. 33 हजार 40 रूपए पूरे बरामद हो गए. जिसे थाना प्रभारी विरेंद्र चतुर्वेदी ने पीड़ित अब्दुल हलीम को लौटा दिए.
