राजनांदगाँव । दिल्ली किसान आंदोलन के 26 मई को 6 माह पूरे होने के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर पूरे देश भर में किसान-मजदूर संगठन आज बुधवार को काला दिवस के रूप में मना रहे है । छत्तीसगढ़ में भी छत्तीगसढ़ किसान आंदोलन में 26 मई काला दिवस को सफल बनाने का आहवान किया है । जिला किसान संघ, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, रेजा हमाल संघ एवं साथी संगठनों ने अपने घरों एवं वाहनों में काले झण्डे लगाकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है । साथ ही गांव-गांव में मोदी सरकार का पुतला दहन करने एवं मांगों के समर्थन में दिवार लेखन करने की शुरूवात करने की अपील की है । उक्त जानकारी सुदेश टीकम ने दी ।
