राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा दुर्ग रेंज दुर्ग, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा जिले में शराब कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव व थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम लाताकोड़ो में शराब रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी उदल कुमार जनबंधु पिता अमर लाल जनबंधु उम्र 28 साल साकिन लाताकोडो थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्री 78 पौव्वा बल्क लीटर मात्रा 14,040 एमएल किमती 5070 रूपये को आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त अवैध शराब रखने बिकी करने के संबंध में आरोपी को धारा 91 जाफौ का नोटिस दिये जो शराब रखने बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है कहकर हस्ताक्षर किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 23/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि चेतन नेताम, आरक्षक बिसेलाल साहू, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, रवि केशरवानी योगदान सरहानीय है।
