राजनांदगांव। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि एवं जागरूक युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को कोरोना संक्रमण से निपटने में पूरी तरह फैल बताते हुए कहा कि बड़ी डींग मारते 18 प्लस आयुवर्ग के लोगों को फ्री वैक्सीन देने की बात सी एम ने कही थी लेकिन सप्ताह भर से ज्यादा दिन हो गये 18 से 44 वर्ष के लोगों को बराबर वैक्सीन नसीब नही हो पा रहा है। जब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को वैक्सीन खरीदने की क्षमता नही है तो क्यों लोगों की शबासी पाने 18 प्लस के लोगों को फ्री में वैक्सीन देने की बात कही थी। भूपेश बघेल की फेलवर सरकार लोगों को वैक्सीन न उपलब्ध करा कर 18 प्लस के लोगों में अपने फोटो लगे प्रमाण पत्र बांटने में ज्यादा रूचि दिखा रही है जबकि केन्द्र की मोदी सरकार 45 प्लस के लोगों से लेकर हेल्थ वर्कर कोरोना फ्रंटलाईन वर्कर व वारियर्स को फ्री में वैक्सीन लगवा रही है जो आज तक लगातार जारी है।
भारतीय जनता पार्टी युवा नेता श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि हर बात में अपनी असफलता छिपाते हुए केन्द्र सरकार को गरियाने वाले कांग्रेसी 18 प्लस के लोगों में वैक्सीन उपलब्ध नही करा पाने की असमर्थता पर क्या कहेंगे। कांग्रेसीजन मोदी जी एवं डॉ रमन सिंह जी से जले भूने नही बल्कि उसके जैसा काम करके दिखाए। इस वैश्विक महामारी में विश्व के बड़े बड़े देश कोरोना संकट के सामने निस्त हो गये है। ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री देश की 135 करोड़ जनता का सिरमौर बने हुए कोरोना संकट में जिस देश को कोरोना की दवाईया भेजकर उनका दिल जीतने वाली मोदी सरकार के कोरोना संकट के समय विश्व के बड़े बड़े देश हर प्रकार का सहयोग करने आगे आ गये है। जिसे देखकर कांग्रेस तिलमिला कर रह गई है और टुलकिट जैसे भोथरे हथियार से मोदी जी व भारत देश की छवि खराब करने में तुली हुई है इससे कांग्रेस को रंच मात्र भी सफलता नही मिल सकती न मिलेगी।
